भारत में 2025 की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप कारें

भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें 2025 – पूरी जानकारी

2025 की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 10 कारें - भारत में बेस्ट माइलेज कार लिस्ट



आज के समय में जब पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, तो इसलिए कार खरीदते समय हर किसी का सबसे पहला सवाल यही होता है कि– “कौन-सी कार सबसे ज्यादा माइलेज देती है?”

भारत जैसे देश में, जहाँ ज़्यादातर लोग मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, वहाँ कार की फ्यूल एफिशिएंसी (Mileage) सबसे ज़्यादा अहमियत रखती है। 2025 में ऑटोमोबाइल कंपनियाँ लगातार ऐसी कारें ला रही हैं जो कम ईंधन में लंबा सफर तय कर सकें।

इस ब्लॉग में हम आज आपको बताएंगे 2025 की टॉप सबसे बेस्ट माइलेज कारों के बारे में, साथ ही ये भी समझेंगे कि सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि और किन चीज़ों पर ध्यान देना ज़रूरी है कार लेने से पहले।


माइलेज क्यों है ज़रूरी ?

माइलेज यानी आपकी कार 1 लीटर पेट्रोल या डीज़ल में कितने किलोमीटर चलती है। जितना ज्यादा माइलेज, उतनी ही कम जेब पर मार।

भारत में लोग कार खरीदते समय सबसे पहले यही देखते हैं कि गाड़ी जेब-फ्रेंडली है या नहीं। हाँ, इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ भी आ रही हैं, लेकिन अभी भी ज़्यादातर लोग पेट्रोल-डीज़ल पर ही अटके हुए हैं। इसलिए ज्यादा माइलेज वाली कारों की डिमांड हमेशा बनी रहती है।

भारत की टॉप माइलेज कारें 2025

1. Maruti Suzuki celerio 

  • माइलेज: लगभग 26–27 kmpl (पेट्रोल)
  • इंजन: 1.0L K10C पेट्रोल
  • कीमत: ₹5.5 – 7.0 लाख (लगभग)

मारुति सेलेरियो को "Mileage Queen" भी कहा जाता है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, आसान ड्राइविंग और शानदार माइलेज इसे सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाते हैं।


2. Maruti Suzuki WagonR 

  • माइलेज: 24–26 kmpl (पेट्रोल), 33+ km/kg (CNG)
  • इंजन: 1.0L और 1.2L पेट्रोल
  • कीमत: ₹6 – 8 लाख (लगभग)

भारतीय फैमिलीज़ की पसंदीदा कार – वैगन आर, जिसमें स्पेस और माइलेज दोनों मिलता है। खासकर CNG वेरिएंट तो बेहद किफायती है।


3. Maruti Suzuki Dzire 

  • माइलेज: 23–24 kmpl
  • इंजन: 1.2L K-Series पेट्रोल
  • कीमत: ₹7 – 10 लाख (लगभग)

डिज़ायर सेडान कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसका आरामदायक इंटीरियर और बेहतरीन माइलेज इसे ऑफिस और फैमिली दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।


4. hyundai Aura 

  • माइलेज: 22–24 kmpl (पेट्रोल), 31+ km/kg (CNG)
  • इंजन: 1.2L पेट्रोल
  • कीमत: ₹7 – 9.5 लाख (लगभग)

ऑरा एक स्टाइलिश कॉम्पैक्ट सेडान है। इसका माइलेज अच्छा होने के साथ ही इसमें फीचर्स भी दमदार मिलते हैं।


5. Maruti Suzuki Baleno 

  • माइलेज: 22–23 kmpl
  • इंजन: 1.2L पेट्रोल
  • कीमत: ₹7.5 – 10 लाख (लगभग)

बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बेस्ट ऑप्शन है। इसका स्पोर्टी लुक, प्रीमियम इंटीरियर और अच्छा माइलेज यूथ और फैमिली दोनों के बीच लोकप्रिय है।


6. Honda Amaze 

  • माइलेज: 18–24 kmpl (पेट्रोल)
  • इंजन: 1.2L i-VTEC पेट्रोल
  • कीमत: ₹7 – 10.5 लाख (लगभग)

होंडा अमेज़ अपनी भरोसेमंद क्वालिटी और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। इसकी माइलेज भी काफी बेहतर है और होंडा कारों की रीसेल वैल्यू भी मजबूत रहती है।


7. Tata Tiago 

  • माइलेज: 20–23 kmpl (पेट्रोल), 28–30 km/kg (CNG)
  • इंजन: 1.2L Revotron पेट्रोल
  • कीमत: ₹6 – 8.5 लाख (लगभग)

टाटा टियागो बजट-फ्रेंडली और सेफ्टी के मामले में मजबूत कार है। इसका माइलेज और सेफ्टी दोनों ही इसे स्मार्ट चॉइस बनाते हैं।


8. Toyota glanza

  • माइलेज: 22–23 kmpl
  • इंजन: 1.2L पेट्रोल
  • कीमत: ₹7.5 – 10 लाख (लगभग)

ग्लैंज़ा दरअसल मारुति बलेनो का ट्विन मॉडल है, लेकिन टोयोटा का भरोसा और सर्विस इसे और आकर्षक बनाता है।


9. K10 Maruti Suzuki Alto K10

  • माइलेज: 24–25 kmpl
  • इंजन: 1.0L पेट्रोल
  • कीमत: ₹4.5 – 6.5 लाख (लगभग)

भारत की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक। एंट्री-लेवल यूज़र्स के लिए ऑल्टो K10 बेहतरीन चॉइस है।


10. Hyundai Grand i10 NIOS

  • माइलेज: 21–23 kmpl (पेट्रोल), 28–30 km/kg (CNG)
  • इंजन: 1.2L पेट्रोल
  • कीमत: ₹6.5 – 9.5 लाख (लगभग)

आधुनिक डिज़ाइन, बेहतर फीचर्स और दमदार माइलेज – ये सभी चीज़ें इस कार को सिटी और हाइवे दोनों के लिए बेस्ट बनाती हैं।

Best Mileage Bikes in India 2025—Paisa Vasool Bike Chahiye ? 

Grand Vitara top model on road price lucknow

Tata Curvv EV 2025: Launch Date, Price aur Features ki Puri Jankari

माइलेज के साथ और क्या देखें?

सिर्फ माइलेज देखकर कार खरीदना सही फैसला नहीं है। इन बातों पर भी ध्यान देना चाहिए:

  1. सेफ्टी: कार की सुरक्षा रेटिंग अच्छी होनी चाहिए।
  2. कम्फर्ट: लंबी यात्रा के लिए सीट और स्पेस आरामदायक हों।
  3. मेंटेनेंस कॉस्ट: सर्विस और रिपेयर का खर्चा कम होना चाहिए।
  4. रीसेल वैल्यू: कार बेचते समय अच्छा दाम मिले।

निष्कर्ष

2025 में भारत की ज्यादातर हाई माइलेज कारें मारुति सुज़ुकी और ह्युंडई के पास हैं। अगर आपको सबसे ज्यादा माइलेज चाहिए तो सेलेरियो, वैगन आर CNG, डिज़ायर और ह्युंडई ऑरा आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हैं।

अगर माइलेज के साथ सेफ्टी और फीचर्स भी ज़रूरी हैं तो टाटा टियागो और ह्युंडई ग्रैंड i10 NIOS बेहतरीन विकल्प हैं।

याद रखिए: कार चुनते समय सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि सुरक्षा, आराम और लंबे समय की लागत को भी ध्यान में रखें। तभी आपका निवेश सही मायनों में फायदेमंद साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने